फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur accident: शादी से लौट रहे थे पांच लोग, ट्रेलर ने कार को सामने से मारी टक्कर, तीन की मौत एक घायल

Wed, 14 Dec 2022 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अनिल शर्मा के रिश्तेदार के यहां विवाह था। उनका पुत्र आदर्श शर्मा उनके बड़े भाई अशोक शर्मा , भतीजा सत्यम शर्मा , राहुल शर्मा, पुत्र बबलू शर्मा गांव के चालक इब्राहिम खान के साथ कार में सवार होकर गैपुरा के आगे एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को गए थे। 
विज्ञापन
Mirzapur accident: शादी से लौट रहे थे पांच लोग, ट्रेलर ने सामने से मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास मंगलवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों को ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अनिल शर्मा के रिश्तेदार के यहां विवाह था। उनका पुत्र आदर्श शर्मा (22) उनके बड़े भाई अशोक शर्मा (55), भतीजा सत्यम शर्मा (24), राहुल शर्मा ( 24) पुत्र बबलू शर्मा गांव के चालक इब्राहिम खान ( 25) के साथ कार में सवार होकर गैपुरा के आगे एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात सभी लोग घर लौट रहे थे। कार विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही ट्रेलर ने कार में धक्का मार दिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर विंध्याचल पुलिस व सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चालक इब्राहिम खान, अशोक शर्मा और राहुल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदर्श शर्मा और सत्यम शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।   एक ही गांव में तीन  मौत होने से गांव में भी मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें