फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: 28 केंद्रों पर शामिल होंगे 4707 परीक्षार्थी, 11 अगस्त को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 28 केंद्रों पर 11 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। एक ही पाली में होने वाली इस परीक्षा में चार हजार सात सौ सात परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिले में पटेहरा में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। कक्षा छह में 80 स्थान उपलब्ध है। इन्हीं 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आमतौर पर प्रवेश परीक्षा सत्रारंभ के पहले ही अधिकतम फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार कोविड-19 के कहर के चलते इसको टाला गया। अब चूंकि स्थित नियंत्रण में दिखायी दे रही है तो इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
एक कक्ष में बैठेंगे 12 परीक्षार्थी
मिर्जापुर। प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले के 28 विद्यालयों में किया गया है। कोविड-19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक कक्ष में मात्र 12 परीक्षार्थियों को ही बैठाने की व्यवस्था की गई है। इस वजह से एक केंद्र पर कहीं एक सौ 25 तो कहीं डेढ़ सौ बच्चे ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। मडि़हान तहसील में तीन परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जीव विज्ञान की एलटी ग्रेड की परीक्षा 31 को
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कालेज में एलटी ग्रेड के जीव विज्ञान विषय के शिक्षकों की परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की गई है। छह केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले में एक हजार नौ सौ 75 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए संबंधित केंद्रों पर तैयारियां की जा रही है। सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। सभी परीक्षाएं शासन के निर्देशानुसार संपन्न कराई जाएंगी। कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- देवकी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें