फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के उर्जा राज्य मंत्री ने मूजडीह में सामुदायिक शौचालय किया उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा, मूजडीह गांव में आठ लाख रुपए की लागत से बने छह सीटर सामुदायिक शौचालय का ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। खुले में शौच के लिए अब ग्रामीणों को बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की ओर से नगर के साथ ही गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मूज डीह गांव में महिला/ पुरुष छह सीटर शौचालय का निर्माण कराया गया है। साथ ही दो स्नानघर व मूत्रालय का भी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। सड़कों और नालियों के किनारे गंदगी कर रहे लोगो की आवश्यकताओ का ख्याल रखकर पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने के लिए शौचालय का निर्माण कार्य अत्यंत ही आवश्यकता बना रहा। जो आज पूरा हुआ है। ग्रामीणों से उन्होंने अपील किया कि जिनके घरों में शौचालय किसी कारण वश नहीं बन पाए हैं ऐसे लोग खुले में शौच करने के बजाय सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। इस दौरान ग्राम प्रधान पति चंदन पांडेय ने बताया कि गांव में दो आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य पर काम चल रहा है। प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र खेमईपुर तथा मोदी में निर्माणाधीन है शीघ्र ही ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान नंदनी पांडेय के अलावा रास बिहारी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत मनीष झा, एसडीओ अनिल शुक्ला, भुवनेश्वर पांडेय, घनश्याम दीक्षित, विनोद श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी पवन सिंह, बैजनाथ प्रजापति, कमलेश पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें