फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर सीडीओ को सुनाया दु:खड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सदर तहसील क्षेत्र के बढ़ौली गांव में सार्वजनिक भूमि पर मनबढ़ो की ओर से कब्जा कर लिए जाने से शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल सामुदायिक शौचालय का निमार्गण नहीं हो पा रहा है। मामले को लेकर थाना से लेकर सदर तहसील का तमाम चक्कर लगाने के बावजूद जब न्याय न मिला तो ग्राम प्रधान ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर अपना दु:खड़ा सुनाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता का कहना है कि सामुदायिक निर्माण के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव के सार्वजनिक भूमि पर इसके निर्माण के लिए नींव आदि डाली जा रही थी, कि गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने जबरजस्ती उक्त भूमि को न सिर्फ अपना बताकर मारपीट पर अमादा हो गए बल्कि उसे पाट कर नाद व खूटा आदि रख दिया गया। थाने से लेकर तहसील तक तमाम हुई शिकायत के बावजूद न तो उक्त सार्वजनिक भूमि की पैमाईश हुई और न ही कोई कार्रवाइ, बल्कि लेखपाल की ओर से बैठे बिठाए ही मनगढ़त रिपोर्ट तैयार कर तहसील व इलाका थाना पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मामले को निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें