भूसी लादकर जा रहा डीसीएम अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में मजदूर की दबकर मौत हो गई और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गाड़ी मालिक को संदेश भेजा।
मड़िहान थाना क्षेत्र से धान की भूसी लोडकर जा रहा डीसीएम बृहस्पतिवार की रात बेला जंगल के पास असंतुलित होकर पलट गया। वाहन के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। चालक फरार हो गया। हादसे में मौत की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस वाहन पर लिखे मोबाइल नम्बर से मालिक को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के मझिलीपुर से डीसीएम चालक धान की भूसी लोडकर ज्ञानपुर जा रहा था। बेला जंगल में पहुंचने पर डीसीएम वाहन असंतुलित होकर पलट गया। चालक वाहन तो फरार हो गया। वाहन पर सवार मजदूर की डीसीएम के नीचे दबकर मौत हो गई। चीखपुकार पर राहगीरों ने मदद करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
डीसीएम के नीचे दबकर मजदूर विशाल (30) निवासी ज्ञानपुर भदोही की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।