फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बुधवार की दोपहर आसमान में छाए धुंध के बीच बादलों की आवाजाही देखकर किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। बीते 24 घंटे में दो डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ने से अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर में अचानक मौसम बदलने से किसानों चिंतित हो गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
खाली खेतों में बिना पलेवा के गेहूं, आलू, मटर सहित अन्य फसलों की बोआई चल रही है।
मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि बुधवार को आसमान में कुहासे का असर रहा। जो देखने में बादलों जैसा रहा। बताया कि इधर आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें