फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से घर जा रहे प्रवासी की बस में तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुंबई से चलकर अपने घर जा रहे आजमगढ़ निवासी प्रवासी की लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा गांव के पास बस में तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर बस में बैठे प्रवासियों में हड़कंप मच गया। प्रवासी मजदूर उसे बरौंधा स्थित पीएचसी ले गए। वहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। उसे लेकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम को पीएचसी को सैनिटाइज करने के लिए बंद कर दिया गया है। फार्मासिस्ट दशरथ पटेल को क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

24 मई को मुंबई, चेन्नई, कर्नाटक के 31 मजदूर साथ में घर वापसी के लिए निकले थे। सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के हनुमान सीमा तक ट्रक आदि विभिन्न साधनों से पहुंचे थे। एमपी-यूपी की सीमा पर मिर्जापुर जिले के भैसोड़ बलाय पहाड़ राजमार्ग सात पहुंचने पर प्रदेश सरकार की चलाई जा रही बस पर बैठकर अपने घर वापस जा रहे थे। बस में मुंबई से लौटे आजमगढ़ के फूलपुर थाना भोरमऊ गांव निवासी 52 वर्षीय राम सिंगार चौरसिया भी सवार थे। इसी बीच राजमार्ग सात पर बरौधा के पास पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई । बस में बैठे सवार प्रवासी मजदूरों ने सड़क के किनारे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने राम सिंगार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। प्रवासी मजदूर को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर ने भी जांच कर मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद तहसीलदार अरुण कुमार गिरी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
31 प्रवासियों को बस से किया रवाना
लालगंज। उप जिलाधिकारी शिवप्रसाद व तहसीलदार अरुण कुमार गिरी और कोतवाल हरिश्चंद सरोज ने बस सवार एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद उसमें सवार 31 प्रवासियों को बस से घर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें