फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः निर्माणाधीन मकान में सो रहे अधेड़ के सिर पर वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 21 Aug 2021 11:19 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मृतक के सिर पर गंभीर चोट और गले के पास भी कटे का निशान था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अधेड़ के सिर पर वार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में सो रहे भवन स्वामी की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस गिरकर सिर में चोट लगने से मौत होने की बात कह रही है।

विज्ञापन


अदलपुरा-शीतलाधाम मार्ग पर पानी टंकी के समीप सड़क किनारे रामसूरत (46) पुत्र खदेरू का निर्माणाधीन मकान है। उसका परिवार मुजाहिदपुर गांव में रहता है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार रात रामसूरत मुजाहिदपुर से भोजन करके सोने के लिए निर्माणाधीन मकान पर आया था। शनिवार सुबह जब रामसूरत घर नहीं लौटा तो उसका पुत्र निर्माणाधीन मकान पर आया। यहां का नजारा देखकर वह सन्न रहा।

चारपाई पर रामसूरत का खून से लथपथ शव पड़ा था।  मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसके गले के पास भी कटे का निशान था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के मुजाहिदपुर ढेल हनिया निवासी रामसूरत की मां चंपा देवी को अपने मायके में नवासा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपा की मां ने बेटी को अपनी संपत्ति वसीयत की थी। पिछले 20 वर्षों से रामसूरत अपनी मां के साथ सपरिवार अपने ननिहाल में ही रहता था। वह जक्खिनी वाराणसी का मूल निवासी था। मृतक को एक पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बहुत सौम्य स्वभाव का था। खेती-मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता था।

प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया गिरने से सिर में चोट लगने से मौत प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें