फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी वैगन पटरी से उतरा, परिचालन बाधित

Mon, 22 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से ट्रैक पर गिट्टी गिराते हुए मिर्जापुर आ रही मालगाड़ी का एक वैगन स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रविवार की दोपहर दो बजे पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


इससे डाउन लाइन पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारी मशक्कत के बाद वैगन को पटरी पर लाने में सफल हुए। इसके बाद रेलगाडि़यों का परिचालन शुरू हुआ।

चर्चा है बोगी में दाहिनी ओर अधिक गिट्टी लोड होने की वजह से अथवा ट्रैक गड़बड़ी से यह हादसा हुआ।
 डीएमसी नामक मालगाड़ी रविवार को ऊंचडीह से गिट्टी गिराते हुए जिगना आ रही थी। 

41 वैगन वाली मालगाड़ी दोपहर करीब दो बजे जैसे ही डाउन लाइन से जिगना रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर जाने लगी, 24 वीं बोगी के दाहिने ओर का तीन चक्का पटरी से नीचे उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हो गया। हादसे की जानकारी होते ही रेले कर्मियाें में खलबली मच गई। आनन फानन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनूप सिंह, एईएन दिलीप कुमार, जेई गैपूरा लाल बहादुर गुप्ता

और आरपीएफ के प्रभारी अर्जुन सिंह, संब इंस्पेक्टर अविनाश शंकर आदि पहुंचे। पटरी से उतरे वैगन को अलग कर 23 बोगी को लूप लाइन पर लाया गया।

मांडा रोड से इंजन मंगवाकर 16 बोगी को कामन लाइन से अप की लूप लाइन में ले जाया गया। करीब दो घंटे बाद शाम चार बजे डाउन लाइन पर परिचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें