फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बादलों की दस्तक से पांच डिग्री लुढ़का पारा, पर उमस बरकरार

विज्ञापन
बादलों की आवाजाही के बीच सड़क पर गुजरते राहगीर।- संवाद।
विज्ञापन
-अधिकतम तीन और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरा, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश व तेज हवाओं के आसार
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही से 24 घंटे में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार को कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। इसके एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि हवा में नमी अधिक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिनभर मौसम का बदला-बदला रूप देखने को मिला। बादलों के छाने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बादलों की आवाजाही बनी रहेगी
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, हवा की गति सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बादलों की सक्रियता इसी तरह बनी रही तो अगले कुछ दिनों में गर्मी के तेवर और नरम पड़ सकते हैं। हालांकि उमस से पूरी राहत के लिए अच्छी बारिश का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें