छात्रा को लैपटाप देती इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की सदस्य, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय के सदस्यों ने शिक्षा और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों के तहत छात्रा शबनम को पढ़ाई के लिए पंखा और लैपटॉप दिया। साथ ही वृद्धाश्रम में रहने वाले जरूरतमंद बुजुर्गों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वहां वॉकर तथा रक्तचाप और मधुमेह की जांच के लिए मशीनें दीं।
सभी कार्य अध्यक्ष अंजू साध और सचिव रजनी गुप्ता की देखरेख एवं मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में क्लब की अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं। क्लब की पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन, जरूरतमंदों को सहयोग तथा वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखना रहा। इस मौके पर संजना अग्रवाल, खुशबू गुप्ता, दलजीत वालिया आदि मौजूद रहीं।