मेजा बांध का फाटक खोले जाने से सोमवार की शाम गेट के पास मछली मार रहे एक युवक समेत तीन लोग बह गए । जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग बचा लिए गए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजापुर गंाव निवासी श्यामबली कोल 35 वर्ष सोमवार की शाम मेजा बांध के एक गेट के पास ददरी गांव के नीचे मछली मारने के लिए जाल लगा कर खड़ा था। इसी दौरान बांध में अचानक पानी बढ़ने पर उसके तीन गेट खोल दिए गए। जिससे गेट के पास मछली मार रहा श्यामबली पानी की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों पुलिस कोसूचना दी। जानकारी होते ही पहुंची लालगंज पुलिस ने गेट बंद करा कर बहे युवक की खोजबीन कराई तो ददरी गांव के पास पत्थरों के बीच में फंसा पाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी।
शाम करीब छह बजे बांध से छोड़े गए पानी के कारण कोटा घाट के पुल पर पानी भर गया। जिससे गुजरते समय कोटा शिवप्रताप सिंह निवासी साठे 50 वर्ष तथा भीटहा गांव निवासी झगड़ू 40 वर्ष बह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सिंचाई विभाग ने तत्काल फोन कर गेट बंद कराया। इसके बाद गोताखोरों को पानी में उतार कर बह रहे दोनों लोगों को बचाया गया।