फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेडिकल काॅलेज करेगा आंख के अस्पताल का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन में बन रहे 50 बेड की क्षमता के आंख के अस्पताल का संचालन मेडिकल कॉलेज करेगा।
विज्ञापन

अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बाद सीएमओ कार्यालय के बजाय मेडिकल काॅलेज को हैंडओवर किया जाएगा। इस भवन में ईएनटी, चर्म रोग और मानसिक रोग विभाग का भी संचालन किया जाएगा।
नगर के सिविल लाइन इलाके में भैरो प्रसाद ट्रस्ट ने आंख के अस्पताल के लिए भूमि दान की थी। कई वर्ष तक कोर्ट केस चलने के बाद आंख का अस्पताल का निर्माण कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था। 17 करोड़ रुपये से चार मंजिला भवन बन गया है।
विज्ञापन

आवास, बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है जबकि सड़क का काम अभी शुरू नहीं हुआ। इस अस्पताल के भवन का निर्माण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बजट से हो रहा है। इसका संचालन सीएमओ के अधीन होना था, लेकिन अब इसे मेडिकल काॅलेज को देने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसमें आंख के अलावा नाक, कान, गला , चर्म रोग विभाग और मानसिक रोग विभाग का भी संचालन होगा। मंडलीय अस्पताल में संचालित होने वाले चारों विभागों को यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें