फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तट तक सड़क बनाने के लिए हुई भूमि की पैमाईश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर योजना के अंतर्गत तृतीय फेज के लिए पैमाइश शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड से लेकर श्री राम जानकी मंदिर चौराहे तक गलियों का 40 फीट तक चौड़ीकरण होगा। इसकी जद में 71 दुकान व मकान आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी पैमाइश हुई।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से भूमि पैमाइश का कार्य तेज गति से चल रहा है। तृतीय फेस के अंतर्गत मोतीझील मार्ग के पास स्थित सुलभ कांप्लेक्स से लेकर गंगा नदी तट तक 60 फीट की एक नई सड़क बनायी जाएगी। जिसके लिए भूमि का सर्वे किए गया है। यह सड़क बनाने का मुख्य उद्देश्य मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान एवं गंगा दर्शन के लिए सुलभ करना है। जिला प्रशासन की ओर से भूमि की पैमाइश के बाद सहमति के आधार पर भूमि मालिकों द्वारा विक्रय किया जाएगा जिसके लिए गलियों के चौड़ीकरण एवं नए सड़क मार्ग बनाने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। धन स्वीकृत होते ही इसका क्रय एवं ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान पीडब्लू डी जे ई प्रवीण चौहान नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग लेखपाल अरूण कुमार तिवारी एवं विंध्य विकास प्राधिकरण के आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें