जिले में पिछले 16 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 74 संक्रमित मिले। इस बार 16 दिनों में तीसरी बार 50 से अधिक संक्रमित मिले हैं। पंद्रह लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। जिले में एक्टिव केस की संख्या 290 हो गई है।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11430 है। पंद्रह लोगों के के डिस्चार्ज होने पर अब तक 11 हजार 23 लोगों स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 290 है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में रविवार को 2432 की रिपोर्ट आई है। इसमें 59 संक्रमित मिले है। 15 संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। रविवार को जो संक्रमित मिले उसमें 55 पुरुष और 19 महिला है। आठ अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आइसोशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 48 हजार 601 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 47 हजार 658 की रिपोर्ट आई है। 943 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 74 हजार 729 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।