फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी और पुत्रवधू का इलाज करा रहे राजमिस्त्री की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। उल्टी-दस्त से पीड़ित पत्नी और बड़ी पुत्रवधू का मंडलीय अस्पताल में इलाज करा रहे व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार की रात अस्पताल में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर सेवालाल (50) ने पत्नी कमली देवी को इलाज के लिए पीएचसी हलिया में भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार नहीं होने के बाद रविवार को सुबह डॉक्टर ने कमली देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया था। उसके दो दिन बाद ही सेवालाल की बड़ी पुत्रवधू निशा की भी उल्टी-दस्त होने से तबीयत खराब हो गई।
पुत्रवधू को भी परिजन पीएचसी हलिया से रेफर कराकर मंडलीय अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिए। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी और पुत्रवधू की देखभाल के लिए सेवालाल रुके हुए थे। परिजनों ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में ही सोमवार को सेवालाल की भी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें भी डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया। इस बीच मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सेवालाल से पांच पुत्र हैं। वे राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके सबसे छोटे पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता शुगर, हार्ट, टीबी व सांस के मरीज थे। उपचार के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें