चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव स्थित मायके में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन बुलाने गए तो दरवाजा बंद था। झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ससुराल वाले और पुलिस मौके पर पहुंची।
बगहां गांव निवासी कैलाश नाथ शुक्ला ने अपनी पुत्री कृति शुक्ला (25) की शादी वाराणसी जनपद के बाबतपुर क्षेत्र में अहरक गांव निवासी धनंजय पांडेय के साथ 2018 में की थी। कृति को एक तीन वर्ष का पुत्र है। जिसके साथ वह पिछले दो महीनों से अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे वह अपने कमरे में गई। कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन बुलाने गए तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर से दरवाजा बंद था। परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने दरवाजे की सिटकनी तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतरा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मायके वालों ने मौत की सूचना ससुरालियों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चुनार कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि विवाहिता ने मायके में फंदे पर लटक कर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।