फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोगांव में सोमवार की सुबह गोगांव के बागजोरावर मजरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस पहुंची तो शव घर के बाहर पड़ा था। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति घर से भागा हुआ है।
विज्ञापन

बबिता (30) की शादी चार वर्ष पूर्व गोगांव के मजरा बागजोरावर निवासी रामसागर बिंद के साथ हुई थी। यह बबीता की दूसरी शादी थी। रामसागर ने भी पहली पत्नी को छोड़ दिया है। सोमवार की सुबह आठ बजे बबीता अपने कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटकी मिली। पति मौके से फरार था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान में ताला बंद था। शव बाहर पड़ा था। उसकी सास बाहर बैठी थी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी, तभी मायके पक्ष की महिलाएं पहुंच गईं। बबित के पति रामसागर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दोपहर बाद ढाई बजे रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने मायके पक्ष के लोगों को आश्वासन दिया कि वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी राम सागर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें