फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर गर्भवती महिला और पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बबुरी मुगलसराय मार्ग पर रविवार की शाम डवक बबुरी बाजार में वंशीपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर से कुचलकर मोपेड सवार गर्भवती महिला और उसके पुत्री की मौत हो गई। मोपेड चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाया। भाग रहा ट्रैक्टर नहर में पलट गया। लेकिन चालक भाग गया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के नौगरहां गांव निवासी महंत प्रसाद गुप्ता (26) गर्भवती पत्नी रानी (23) को चिकित्सकीय जांच के लिए मोपेड से लेकर डबक के लाल चौक स्थित अस्पताल जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ उसकी तीन वर्ष की पुत्री परी भी मोपेड पर सवार थी। पत्नी की एक सप्ताह बाद डिलेवरी होने वाली थी। पत्नी और पुत्री को लेकर महंत प्रसाद गुप्ता बबुरी-मुगलसराय मार्ग पर वंशीपुर पुलिया के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। हादसे में रानी और परी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं। इससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। महंत धक्का लगने पर दूर जा गिरा। इससे वह बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद भाग रहा चालक ट्रैक्टर सहित नहर में पलट गया। लेकिन मौका पाकर चालक भाग गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें