फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलने से मौत, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेषपुर माफी गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज की मांग की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 38 राजगढ़ गांव निवासी राम नरेश ने अपनी पुत्री सोनी देवी (19) की शादी अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेषपुर माफी गांव निवासी मिश्री लाल के पुत्र संदीप कुमार के साथ 12 मई 2021 को की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को उसका पति, जेठ सास-ससुर, ननद, देवर दहेज में अपाचे गाड़ी व सोने की चेन की मांग करते थे। नहीं देने पर आए दिन उसे मारते पीटते थे। इस संबंध में कई बार उसके घर जाकर समझाया गया, लेकिन लड़का पक्ष के लोग नहीं माने। मृतका के पिता के अनुसार ससुराल वालों ने बताया कि उनकी लड़की थोड़ा जल गई है और बीएचयू में भर्ती है। जब परिजन वहां पहुंचे तो लड़की मर चुकी थी। वह गर्भवती थी। मृतका के पिता ने पति संदीप कुमार, ससुर मिश्रीलाल, सास उषा देवी, जीजा नंदन व ननद संध्या देवी, देवर सचिन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें