फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधियों को चिह्नित कर करें कार्रवाई : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन परिसर में राजपत्रित अधिकारियों के साथ आयोजित गोष्ठी में थाना समाधान दिवस व संपूर्ण दिवस पर विशेष ध्यान देने, जमीन संबंधी विवाद में पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर निस्तारित कराने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को न्यायालय, शासन व उच्चाधिकारी के आदेशों व निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने तथा समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन व बिक्री व पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की हिदायत दी। साथ ही बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित जांच करने, गैंगस्टर एक्ट के लंबित गंभीर अपराधों में शीघ्र विवेचना किए जाने का निर्देश भी दिया। जनपद व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करने, बीट प्रभारी व बीट आरक्षी को नियमित रूप से अपने बीट में जाने, भ्रमण करने, लोगों से मिलने, आवश्यक सूचनाओं का संकलन करके उच्चाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें