फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के सरसा गांव में सोमवार को महिला ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन शव को नरायपुर स्थित रैपुरिया घाट पर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकवा दिया।
विज्ञापन

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी 32 वर्षीय विवाहिता आंचल यादव का विवाह दो वर्ष पहले सरसा गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ चिंटू यादव से हुआ था। सोमवार की सुबह परिजनों से किसी बात से नाराज होकर आंचल ने अपने कमरे में पंखे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता को जबतक परिजनों ने फंदे से उतारा। तब तक उनकी मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नरायनपुर के रैयपुरिया घाट लेकर चले गए।
मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें