फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : तालाब में डूबने से विवाहिता और उसके दुधमुंहे बच्चे की मौत

Sat, 01 May 2021 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मिर्जापुर के राजगढ़ मड़िहान थाना क्षेत्र के इमिलिया चौरासी गांव निवासिनी एक विवाहिता व उसके छः माह के दुधमुंहे बच्चे की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। करौदा गांव की एक युवती का विवाह दो साल पहले क्षेत्र के इमिलिया चौरासी गांव में हुआ था। विवाहिता कुछ दिनों पहले अपने मायके करौदा गयी थी। शनिवार रात तड़के सुबह विवाहिता वर्षा (22) अपने छः माह के बच्चे के साथ टहलने निकली थी। सुबह जब मायके वाले वर्षा को घर पर नहीं देखे, तो आस पास तलाश करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद वर्षा व बच्चे का शव गांव के ही तालाब में तैरता हुआ पाया गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वर्षा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं वर्षा की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मड़िहान थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें