फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के रद चुनाव के लिए मतदान नौ मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान के रद्द चुनाव के लिए मतदान नौ मई को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जहां पर प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। वहां मतदान नहीं कराया गया था। जिले में पांच ग्राम पंचायत में अलग से मतदान होना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन शुक्रवार को किया गया। इसमें नए लोगों को नामांकन का अवसर दिया गया था। उन लोगों को नामांकन का अवसर नहीं दिया गया था जिन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अतिरिक्त जिन लोगों का मतदान वैध था, उनका नामांकन बरकरार रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि नए कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन, उनकी जांच उसी दिन शाम पांच बजे के बाद। नाम वापस लेने का समय एक मई को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक, उसी दिन दोपहर तीन बजे से प्रतीक आवंटन किया जाएगा। मतदान नौ मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 11 मई को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा।
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायतों के लिए निर्वाचन होना है, उसमें सिटी विकास खंड से अर्जुनपुर, सीखड़ का बिदापुर, छानबे का आदमपुर, नरायनपुर का भुड़कुड़ा तथा पहाड़ी विकास खंड का दुबेपुर मसारी ग्राम पंचायत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें