फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छोटी सी बात पर देवरानी ने पति के साथ मिलकर जेठानी को पीटा, सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Sep 2022 10:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता द्वारा बुधवार की रात चोरी हुए कपड़े के बारे में पूछने पर देवर-देवरानी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला का सिर फट गया।
विज्ञापन
woman cry - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता द्वारा बुधवार की रात चोरी हुए कपड़े के बारे में पूछने पर देवर-देवरानी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला का राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी पूनम (23) पत्नी पप्पू चौहान अपने सास-ससुर साथ के अलग रहती है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। पूनम ने एक सलवार-सूट खरीदा था। घर से उसका सलवार-सूट कोई चोरी कर ले गया। इस पर पूनम ने देवर हरिओम व देवरानी अंशु से सूट के बारे में पूछताछ की।
इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसमें देवर-देवरानी ने जेठानी की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पूनम का सिर फट गया। पड़ोसी महिला ने उसे राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर व देवरानी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर पर पर देवर व देवरानी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें