कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड
रैली की शुुरुआत शनिवार को हुई। रैली का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक
माया निरंजन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
अध्यक्षता
करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने स्काउट गाइड को
लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीएड की छात्राओं
ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति की।
इसके साथ ही छात्राओें ने
मनोहारी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह
लिया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट, टेंट निर्माण, कलर
पार्टी, कैंप फायर आदि किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ सिंह ने
उत्साहवर्धन किया।