फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक दुकान में लगी आग, लपटों में धू-धू कर जलकर सात दुकानें हुईं राख; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Tue, 15 Oct 2024 11:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके बाद आसपास की सात और दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना से नाराज लोगों ने मंगलवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
दुकानों में आग लगने के बाद लोगों ने जाम किया सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के संत नगर थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे पर सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक दुकान में आग लगने से आसपास की सात दुकानें जल गईं। इससे आक्रोशित दुकानदार व ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग एक बजे दुर्गा मंदिर के सामने किशन के कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। किशन दुकान के अंदर ही सो रहा था। आग की लपट देखकर नींद खुली और किशन बाहर भागने के लिए दरवाजा खोलने लगा तो आगे पीछे दोनों दरवाजा बाहर से बंद था। किशन पीछे की मिट्टी से जोड़ी दीवार तोड़कर बाहर निकला।

विज्ञापन


किशन ने आसपास के दुकानदारों को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। जब तक लोग पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में फैज मोहम्मद के सिलाई, आलम के जूता चप्पल, मुख्तार के टेंट कैटरर्स, भुआल के कॉस्मेटिक, विजेंदर के इलेक्ट्रॉनिक व शिवमूरत के बीज की दुकान जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया की पूरी रात बिजली सप्लाई बंद थी और किशन का दोनों दरवाजा भी बंद था। यह साजिश के तहत आग लगाई गई है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। दुकानदार व ग्रामीण मामले का खुलासा करने व जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें