फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में हलिया को मिला 9106 श्रमिक बढ़ाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के लिए हलिया विकास खंड में सर्वाधिक 9106 श्रमिक बढ़ाने का अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि विकासखंड में मंगलवार को 15 हजार 450 श्रमिक कार्य पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते मनरेगा कार्य भी प्रभावित है। विकासखंड में पहले से ही कुल 24 हजार 275 श्रमिकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 79 ग्राम सभाओं के सापेक्ष में 71 ग्राम सभाओं में चेकडैम, तालाब गहरीकरण, खेतों के समतलीकरण, नाली निर्माण पर कार्य चल रहे हैं। सर्वाधिक लक्ष्य बढ़ने के कारण भीषण बरसात में भी अधिकारी और कर्मचारी लक्ष्य की पूर्ति के लिए जुट गए हैं। एपीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि सर्वाधिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें