मिर्जापुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य आयोजन संस्था विकास द्वारा आयोजित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया।
इसमें कक्षा 6 से 12 तक के प्रतिभागी चार राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ व बिहार के बाल वैज्ञानिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। निबंध प्रतियोगिता का मुख्य विषय जैव विविधता पर कोविड-19 महामारी का प्रभाव, संभाषण प्रतियोगिता (ऑडियो ) का मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन पर कोविड-19 का प्रभाव, स्लोगन राइटिंग का मुख्य विषय पर्यावरण प्रदूषण पर कोविड-19 का प्रभाव तथा पोस्टर प्रतियोगिता का मुख्य विषय कोविड-19 का स्वास्थ्य स्वच्छता पर प्रभाव था। निबंध प्रतियोगिता (अंग्रेजी) में जूनियर वर्ग में प्रथम मान्या शर्मा, द्वितीय आर्या यादव, तृतीय स्नेहा। सीनियर वर्ग में प्रथम उत्कर्ष गुप्ता, द्वितीय मानस श्रीवास्तव, तृतीय सत्य प्रकाश सिंह। निबंध प्रतियोगिता (हिंदी) प्रथम महक सक्सेना, द्वितीय आर्या सिंह, तृतीय मोहम्मद हमद जूनियर वर्ग प्रथम अनन्या मौर्य, द्वितीय नम्रा खान, तृतीय अहाना कुमारी आईं। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय व राज्य समन्वयक डा. एसके सिंह ने प्रतिभागी सभी बाल वैज्ञानिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता के आयोजन में बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक डा. जेपी राय, डा. एसएन सिंह, डा. एसके गोयल, उर्मिला पांडेय, सत्यनारायण प्रसाद, रोहित मौर्य, गुलाब चंद तिवारी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। आयोजन समिति ने सभी सहयोग करने वाले सदस्यों का एवं निर्णायक मंडल का आभार प्रकट किया । सभी प्रतियोगियों के प्रमाण पत्र ई सर्टिफिकेट इमेज द्वारा भेजे जाएंगे।