फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मनोज, प्रदीप व आशीष बनें श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर के बने नये ट्रस्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैठक में आय-व्यय विवरण को मिली मंजूरी, सर्वसम्मति से पारित हुआ नियुक्ति प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर ट्रस्ट बोर्ड की बैठक अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल की अध्यक्षता में जंगी रोड स्थित आवास पर हुई। बैठक में ट्रस्ट का आय-व्यय विवरण और पिछली बैठक की कार्रवाई को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में ट्रस्ट बोर्ड के तीन रिक्त पदों पर प्रदीप गुप्ता, मनोज खंडेलवाल और आशीष बुधिया को सर्वसम्मति से नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया। तीनों का कार्यकाल 3 अगस्त से तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है। अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल ने नवनियुक्त ट्रस्टियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि धार्मिक, सामाजिक एवं विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। बैठक में प्रबंधक विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल सहित राकेश चंद्र श्रीवास्तव, श्याम कृष्ण गुप्ता, बद्री विशाल एडवोकेट, अनूप खण्डेलवाल, ललित मोहन खंडेलवाल, ओम प्रकाश गुप्ता ट्रस्ट बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें