फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहीं दिया मंडी शुल्क, 125 बोरी गेहूं लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के लहंगपुर बाजार के बामी मोड़ पर शनिवार को मंडी समिति के निरीक्षकों ने बिना मंडी शुल्क चुकाए 125 बोरी गेहूं लदे ट्रक को पकड़ लिया। वहीं, व्यापारी के गोदाम में भी मिला 350 बोरी गेहूं, कागजात न दिखाने पर टीम ट्रक को मंडी समिति मिर्जापुर ले गई।
विज्ञापन

शनिवार को लहंगपुर बाजार स्थित बामी मोड़ पर एक व्यापारी ट्रक पर गेहूं लदवा रहा था। मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति के निरीक्षक सौरभ भारतीय और हिमांशु विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी से कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दे सका। इस पर अधिकारियों ने ट्रक को मंडी समिति मिर्जापुर ले जाने का निर्णय लिया। मंडी समिति के इंस्पेक्टर हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक पर 125 बोरी गेहूं लदा था जबकि व्यापारी के गोदाम में करीब 350 बोरी गेहूं पाया गया। कागजात मांगने पर व्यापारी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गोदाम के सामने अनाज बिखरा हुआ था, जिससे स्पष्ट होता है कि व्यापारी अनाज का क्रय-विक्रय करता है। बिना मंडी शुल्क जमा किए अवैध रूप से कारोबार करने पर गेहूं लदे कारण ट्रक को मंडी समिति लाया गया है। व्यापारी से कागजात मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें