फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मांडा-लालगंज मार्ग का 4.73 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज के मांडा से जिले के लालगंज तक की 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से राज्यपाल के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने राज्यपाल के निर्देश पर मिर्जापुर में मांडा लालगंज मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही लागत के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3.79 करोड़ रुपये जारी किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी स्वीकृत लागत 473.84 लाख रुपये है। इससे क्षेत्र के लोग प्रयागराज से सीधे लालगंज होते हुए मध्य प्रदेश जा सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क बनने से लालगंज, इलाहाबाद और मध्य प्रदेश जाने में क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से देश में आधारभूत संरचनाओं विकास हुआ है। सड़कें, हाईवे, पुल, एयरपोर्ट, रेलवे नेटवर्क यह सबका विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना तेजी से काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें