फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना में 28 मार्च 2018 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

मिर्जापुर। चुनार थाने में मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोषी महेश सिंह को 10 वर्ष के कारावास और 60 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

चुनार थाने पर 28 मार्च 2018 को पिता ने तहरीर देकर बताया कि बेटी मूकबधिर है। उसकी शादी हो चुकी है। महेश ने उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपी महेश सिंह को गिरफ्तार किया। विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। गवाहों के बयान कराकर साक्ष्य न्यायालय को उपलब्ध कराया गया। गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर न्यायालय जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोषी महेश सिंह निवासी नुआवं थाना चुनार को 10 वर्ष के कारावास और 60 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दो वर्ष के कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें