चुनार के मोची टोला में अवैध बूचड़खाना संचालित कर मवेशी काटने का आरोपी आजम कुरैशी। स्रोत-- पुलिस
चुनार। मोची टोला मोहल्ले में अवैध स्लाटर हाउस चलानेे की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आजम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक क्विंटल 50 किलो मांस, एक चापड़ व एक लकड़ी का गुटका बरामद किया। पुलिस ने पहले स्लाटर हाउस बंद करा दिया था। कुछ लोग चोरी छिपे मवेशियों को काटकर मांस बेचते थे। पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मांस का नमूना लिया है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी आजम कुरैशी को गिरफ्तार करके पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेजा दिया गया है।
अवैध स्लाटर हाउस पर एक साल पहले हुई थी कार्रवाई
संरक्षित पशु के साथ क्रूरता करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने 29 सितंबर 2024 को रामबाग कुरैशनगर मोहल्ले में छापा मारकर अवैध तरीके से संचालित स्लाटर हाउस को पकड़ा था। मामले में 28 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अस्पताल पुलिस चौकी के 10 पुलिसकर्मी निलंबित भी किए गए थे।