ड्रमंडगंज में रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पर देवहट के पास हाइबा से हुई टक्कर के बाद ट्रक की केबिन में
- फोटो : अमौना स्थित निर्माणाधीन होटल पर कुर्की प्रक्रिया में लगे कर्मी
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित देवहट गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर में घाटी से नीचे उतरते समय अचानक ब्रेक फेल होने से एक ट्रक आगे चल रहे हाईवा में पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के केबिन में फंसकर चालक जुनैद निवासी चोखरी थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान घायल हो गया। वहीं, खलासी इरफान (30) ककरौली जिला अलवर राजस्थान को हल्की चोट आई है। घटना के बाद आगे चल रहा हाईवा भाग गया। ट्रक राजस्थान के अलवर से मार्बल लादकर मिर्जापुर जा रहा था। ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरने के बाद जब ट्रक छोटका मोड़ के आगे पहुंचा तो अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक आगे चल रहे हाईवा में पीछे से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक का केबिन कटवाकर फंसे चालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। जहां चालक के पैर में गंभीर चोट देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय देवहट गांव के पास अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक के आगे चल रहे हाईवा में पीछे से टक्कर हो गई।