नाविकों ने शव देख पुलिस को दी सूचना
पुलिस मंगलवार की सुबह से आरोपी की तलाश में जुटी थी। शाम चार बजे नाविकों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कॉलोनी स्थित महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज के पुराने भवन के पीछे गंगा नदी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कटरा और कोतवाली पुलिस ने गंगा से शव निकलवाया और नाव से बरियाघाट लेकर आए। वहां लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी के मोहल्ले के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहां आरोपी सैफ के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
अधिकारियों ने की शांति की अपील
कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में मंगलवार को एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर, सीओ सिटी विवेक जावला आदि अधिकारियों ने नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
इसे भी पढ़ें; UP News: नशीले कफ सिरप की 30 हजार शीशियां जब्त, ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर में छापा मारकर एसआईटी ने की कार्रवाई
पूरे जिले में था तनाव
आरोपी को पकड़ने के लिए आठ थाने की पुलिस लगी थी। आरोपी के नहीं पकड़े जाने से जिले में तनाव बढ़ता जा रहा था। जन प्रतिनिधियों ने भी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। हिंदू संगठन अल्टीमेटम दे रहे थे। पूरे जिले के साथ सोशल मीडिया पर भी इस मामले की चर्चा थी।
संवेदनशील स्थानों पर लगाई गई पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी सैफ के न पकड़े जाने पर पुलिस ने परिजनों और साथियों को बुलाकर पूछताछ की। आरोपी का सहयोग करने के आरोप पुलिस जीजा, बहन, दोस्त समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोमवार को सात लोगों को जेल भेजा गया है।
डॉक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
आरोपी सैफ के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की रात हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
क्या बोले अधिकारी
आरोपी का शव गंगा नदी में मिला है। शिनाख्त के लिए परिवार से मां और बहन को बुलाया गया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव फुल गया है। लग रहा है कि वह घटना वाले दिन ही कूदा होगा। युवती के गले पर हमला करते समय झड़प हुई थी। उसमें आरोपी को भी चोट लगी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल जाएगा। -सोमेन बर्मा, एसएसपी