छन्नू लाल मिश्र का पद्म सम्मान।
- फोटो : संवाद
सम्मान में मिली तलवार भी रखी जाएगी
प्रो. नम्रता मिश्र ने बताया कि पिता जी के सम्मान के साथ ही संगीत साधना से जुड़े स्वर मंडल, तानपुरा, हारमोनियम व अन्य वाद्य यंत्र, उनका पसंदीदा कुर्ता, घड़ी, मोबाइल, उनकी पुस्तकें विश्वविद्यालय को दी जाएंगी। पिता जी को सम्मान में मिली तलवार, भाला और बाघंबर भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री को भी पसंद आया विवि का कुलगीत
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय का कुलगीत स्वरबद्ध हो चुका है और जल्द ही संबद्ध कॉलेजों में गूंजेगा। उन्होंने बताया कि कुलगीत को सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सुनाया गया था, जो उन्हें पसंद आया।