फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा की मौैत, भांजा जख्मी

Wed, 19 Apr 2017 12:26 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
रोते प‌र‌िवार के लोग
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर-औराई मार्ग पर चील्ह तिराहे के पास पिकअप की चपेट में आने से मंगलवार की दोपहर 12 बजे मामा की मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक का दस वर्षीय बेटा मामूली रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। स्थिति चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर लगते ही घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। महिलाए रोती बिलखती अस्पताल पहुंची।

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय मोल्ला निवासी शंभू साहू 39 वर्ष पुत्र शीतला प्रसाद साहू के भाई कांता की 21 अप्रैल को शादी होनी है। जिसका निमंत्रण पत्र शंभू रिश्तेदारों के यहां बांटने में लगा हुआ था। भाई की शादी की  तैयारी जोरशोर से चल रही थी। मंगलवार को शंभू अपने दस वर्षीय बेटे प्रज्वर व देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी भांजा दिवाकर उर्फ जंटू 22 वर्ष पुत्र अशोक के साथ जौनपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार को निमंत्रण पत्र देने गया था। सुबह दस बजे वह जौनपुर से मिर्जापुर के लिए चला। गोपीगंज चील्ह मार्ग के रास्ते घर आ रहा था। बाइक सवार जैसे ही चील्ह तिराहे पर पहुंचे कि पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही शंभू पहिया के नीचे गिर पड़ा जिससे कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही भांजा भी वाहन में फंसने  से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बेटा प्रज्वर दूर गिरने से मामूली रूप से घायल हुआ। जानकारी होते ही भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण इकटठा हो गए और एंबुलेंस बुलाकर तत्काल तीनों को जिला चिकित्सालय भेजा। जहां उपचार के दौरान शंभू ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने जंटू को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें