नगर के प्रमुख मार्गो एवं बाजार की सड़कों पटरियों व नाली पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर तहसील प्रशासन का हथौड़ा चला और अवैध अतिक्रमण को भारी फोर्स एवं अधिकारियों की मौजूदगी में धवस्त कर दिया गया। जिससे अतिक्रमण करने वालों में अफरा तफरी मच गई।
प्रशासन का कड़ा तेवर देख तमाम अतिक्रमणकारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए। अतिक्रमण हटाओं दस्तें का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार केके सिंह ने बताया कि शासनादेश के निर्देशों के अनुरूप नगर एवं ग्रामीण अंचल में सार्वजनिक जमीनों सड़कों एवं पटरियो पर हुए अतिक्रमण को हटाने का अभियान लगातार चलता रहेगा।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अपने साथ नगरपालिका का ट्रैक्टर, दर्जनों सफाई कर्मचारी एवं स्थानीय पुलिस व पीएसी फोर्स के साथ कचहरी मार्ग से चुनार मेन मार्केट रोड नाली व पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हथौड़ा मार कर धवस्त करा दिया। कहा कि अभियान बैंक रोड, भरपुर, गंगा जी मार्ग, चौक, गोला बाजार, टेकौर स्टेशन रोड पर बुल्डोजर चला।
चेतावनी दिया कि जिन लोगों ने नाली व पटरी पर अतिक्रमण किया है। अवैध तरीके से बारजा निकाल रखा है। उसे तत्काल हटा ले अन्यथा प्रशासन उसको धवस्त कराने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेगी। सड़कों पर अवैध कब्जे के चलते अक्सर जाम लगता था और लोग फंसे रहते थे।