फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थल 200 मीटर दूर ही प्रत्याशी बनाएं अपना कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। 26 अप्रैल को जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसे देखते हुए शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में त्रिस्तरीय पंचायत ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनको चुनाव के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान कोविड-19 गाइड लाइन व आर्दश आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपाल सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव में लगे समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों जिसमें जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी,कलस्टर मोबाईल प्रभारी, पुलिस व पीएसी, होमगार्ड बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारियों को समय से अपनी डूयूटी पर पहुंचने, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का सुझाव दिया। साथ ही बताया कि बूथों पर किसी तरह की विवाद की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों ( जोनल, सेक्टर, कलस्टर) को दें, सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए बताया गया कि सभी सेक्टर, जोनल, कलस्टर अधिकारी लगातार भम्रणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान स्थल से 200 मीटर दूर बाहर ही प्रत्याशी अपना बूथ, कैम्प लगाएं। मतदान के दिन मतदान केन्द्रों के निकट घरों के आस - पास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील यादव, क्षेत्राधिकारी आपरेशन अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें