Mirzapur News: शिकायत के आधार पर चुनार थाना की पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। एएसपी के अनुसार, ब्लैकमेलिंग गैंग के दो लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। दो वर्षों में अब तक 30 लोगों से धनउगाही कर चुके हैं।
मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ी पर आने वाले प्रेमी युवक का छीपकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल और बाइक अन्य सामान बरामद किया गया। मामले का खुलासा एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन
वाराणसी निवासी एक व्यक्ति ने दुर्गाजी पहाड़ी पर घुमते समय अवैध पैसा मागंने व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी। जिसके बाद पुलिस ने पहाड़ी पर पेड़ो पर छीपकर आने वाले प्रेमी युगल व अन्य की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर छेड़खानी और धन उगाही करने वाले गिरोह के चार लोगों को पकड़ा।
पुलिस ने कमलेश पाल निवासी कूबा खुर्द थाना चुनार, निशांत उर्फ गोलू जायसवाल निवासी टहुआ थाना पड़री, लवकुश यादव निवासी सराय टेकौर थाना चुनार व दिनेश शर्मा उर्फ नाटे निवासी टेकौर थाना चुनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। दो वर्ष से अब तक 30 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।