फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को करें जागरूक : डॉ.अफरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय हरित अभिकरण के प्रधान पीठ के न्यायिक सदस्य डाॅ. अफरोज अहमद ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने तथा घर-घर जाकर प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि सभी सभासद भी अपने माध्यम से दुकानदारों को पाॅलीथिन प्रयोग न करने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों से घर-घर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। यह भी बताया कि नगर पालिका मिर्जापुर से प्रतिदिन 62 टन, चुनार से 12 टन, अहरौरा से पांच टन एवं नगर पंचायत कछवां से तीन टन समेत कुल 82 टन कूड़ा प्रतिदिन एकत्र किया जाता है। इस दौरान प्लास्टिक के अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली गई। एमआरएफ केंद्र व अन्य के बारे में भी बताया गया। बैठक के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी। डाॅ. अफरोज अहमद ने जिले में स्थित सभी तालाबों को चिह्नित कर उसे संरक्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झीलों को चिह्नित कर उन्हें भी संरक्षित किया जाना चाहिए। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सम्मान अफरोज, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा, खान अधिकारी, परियोजना निदेशक अजय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें