फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मझवां विधायक ने कटान रोधी कार्य का शुभारंभ किया

विज्ञापन
भूमि-पूजन कर कठिनई पंप कैनाल कटान रोधी कार्य का शुभारंभ कराती मझवां विधायक।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र में कठिनई पंप कैनाल की सुरक्षा के लिए बुधवार को मझवां की भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने भूमि पूजन कर कटान रोधी कार्य का शुभारंभ किया। इससे ग्रामीणों में हर्ष है। सिंचाई खंड चुनार की तरफ से पंप कैनाल पर कटान रोधी कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा पंप कैनाल के पास गंगा के अनवरत कटान के चलते कैनाल की सुरक्षा को खतरा हो गया था। विधायक ने कहा बालू की रेत और मिट्टी के ढूहे से पंप कैनाल के पाइप दब जाते हैं। इससे सीजन में किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाता था। सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी होती थी।
सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद ने बताया भविष्य में पंप कैनाल के पास कटान न हो इसके लिए कैनाल की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली के साथ ही 150 मीटर बोल्डर से पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया बारिश से पहले कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ताकि बरसात में पंप कैनाल के संचालन में बाधा न हो। इस मौके पर सहायक अभियंता, आशीर्वाद नाथ अंचल, अवर अभियंता महेंद्र प्रसाद राव के अलावा भाजपा पहाड़ी मंडल अशोक मौर्य, विहिप के ब्लॉक अध्यक्ष महेश त्रिपाठी, सियाराम पटेल, संजय मौर्य, देवेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें