फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छह पशुओं व किसान को कुत्ते ने काटकर लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के बबुरा भैरोदयाल गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच एक कुत्ते ने छह पशुओं और किसान को काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते ने गांव के श्यामनारायण मौर्य, संतोष कुमार मौर्य तथा दुर्गा प्रसाद मौर्य के दरवाजे पर बंधे तीन बछड़ों को काटकर घायल किया। जानकारी होने पर पशुपालकों ने पहुंचकर किसी तरह बछड़ों को चंगुल से बचाया। पगलाए कुत्ते ने गांव के ही चंद्रबली चौहान, रज्जू चौहान और रामबली चौहान की तीन बकरियों को काटा। इसके बाद गांव निवासी शिवशंकर यादव उर्फ बुदुल को भी काटकर घायल कर दिया। बबुरा भैरोदयाल निवासी बीडीसी प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद मौर्य ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल किसान शिवशंकर यादव ने सीएचसी लालगंज में जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें