फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां उपचुनाव: ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, दो घंटे बाद शुरू हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को सुबह पड़रा हनुमान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाया। तब जाकर दो घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सिटी ब्लाॅक के पड़रा हनुमान स्थित मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी तैयारी कर सुबह 7 बजे से मतदाताओं के आने का इंतजार करने लगे। मतदान केंद्र के बाहर मतदाता आए तो जरूर लेकिन मतदान के लिए अंदर नहीं गए। ग्राम पंचायत पड़रा हनुमान को महायोजना-2031 में आबादी विहीन दर्शाने तथा सर्वे टीम द्वारा शासन को भ्रामक रिपोर्ट भेजे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मतदान करने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीण मतदान के बहिष्कार पर अड़े रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंंका निरंजन के निर्देश पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से उन्होंने बात की। ग्राम प्रधान विजय कुमार भारती ने ज्ञापन देकर ग्रामीणों की समस्याओं से एडीएम को अवगत कराया। एडीएम को दिए गए ज्ञापन में प्रधान ने राजस्व ग्राम पड़रा हनुमान को औद्योगिक क्षेत्र से बाहर करने तथा स्थलीय जांच कराकर महायोजना में आवासीय दर्शाने की मांग की। एडीएम के आश्वासन के बाद दो घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें