फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या के आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में किया सरेंडर, कहा- मैं अपराधी हूं, न करें मेरा एनकाउंटर

Thu, 10 Oct 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में पुजारी के बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी ने थाने पर आत्मसमर्पण किया है। उसने हाथ में मैं अपराधी हूं का तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करते हुए बोला मुझे माफ करिए, मेरा एनकाउंटर मत करिए।  
विज्ञापन
पुजारी के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी त्रिनयन दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरुसंडी में गोली मारकर युवक की हत्या मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी त्रिनयन ने वैसे तो बुधवार की शाम को ही सरेंडर कर दिया था, लेकिन गुरुवार को उसका देहात कोतवाली में फिल्मी स्टाइल में सरेंडर करने का वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह हाथ में तख्ती लेकर कोतवाली के अंदर दाखिल हो रहा है। 

विज्ञापन


जघन्य हत्याकांड का आरोपी त्रिनयन कोतवाली के अंदर आते समय कह रहा है कि अपने आप को आत्मसमर्पण कर रहा हूं। मेरा एनकाउंटर मत करिए। मुझे माफ करिए। तख्ती पर लिखा है कि मैं अपराधी हूं। मैं पुलिस के एंकाउंटर के डर से थाने पर सरेंडर करने आया हूं। भविष्य में कोई अपराध नहीं करुंगा। मुझे जेल भेज दें। 

जिस तरह से वह थाने में सरेंडर कर रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। कोतवाली के गेट पर न तो कोई पहरा है, न ही कोई पुलिसकर्मी दिख रहा है। हत्या का एक आरोपी आराम से कोतवाली के अंदर सरेंडर करने पहुंच जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

यह है मामला

बता दें कि एक अक्तूबर को दान पेटिका के विवाद में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने गोली मारकर शिवदीप उर्फ सवन की हत्या कर दिया था। मृतक शिवदीप के पिता कृपाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपी त्रिनयन दुबे, उसके भाई दीपू दुबे, अंकुर दुबे, बजरंग लाल दुबे व अंबुज दुबे निवासी दुबे पचेर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस अंकुर दुबे, बजरंग लाल दुबे व अंबुज दुबे और दीपू दुबे को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी त्रिनयन की तलाश में पुलिस जुटी थी। जिसने थाने में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें