फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर : ट्रक को रोक कर पहिये से निकाल रहा था गिट्टी, तभी दूसरे ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
पड़री मृतक श्यामसुंदर उर्फ बऊ पांडेय की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी ट्रक चालक श्याम सुंदर पांडे उर्फ बऊ पांडे (50) की मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी श्याम सुंदर पांडे बुधवार रात मिर्जापुर से ट्रक लेकर सतना गया था। सतना से खाली वाहन लेकर मैहर जा रहा था। रास्ते में टायर गर्म होने पर वह ट्रक रोककर पहिए में फंसी गिट्टी निकाल रहा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मैहर पुलिस नेट्रक मालिक को जानकारी दी। ट्रक मालिक गुड्डू सिंह घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें