फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं: मिर्जापुर में दो कॉलेजों से पकड़े गए पांच नकलची, किया गया रेस्टीकेट

Sat, 02 Apr 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान शनिवार को मिर्जापुर शहर स्थित केबीपीजी कॉलेज से तीन और छानबे स्थित महिला महाविद्यालय से दो नकलची पकड़े गए। 
विज्ञापन
केबीपीजी कॉलेज में परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे सम्बद्ध कॉलेजों में जारी सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार एक फिर से मिर्जापुर में पांच नकलची पकड़े गए। सभी को  रेस्टीकेट कर दिया गया। इनमें से तीन नगर के केबी महाविद्यालय में और दो छानबे विकास खंड के केंद्र पर विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने पकड़ा।

विज्ञापन


केबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह व आंतरिक उड़ाका दल के संयोजक डॉ शशांक शेखर द्विवेदी समेत अन्य ने तीन परीक्षार्थी क्रमशः स्नातकोत्तर, लॉ, और बीबीए तृतीय सेमेस्टर को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।  इसी प्रकार विश्वविद्यालय उड़ाका दल ने शनिवार सुबह की पाली में छानबे विकास खंड के गैपुरा स्थित श्री राम चंद्र यादव रेशमा यादव महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। वहां अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए दो नकलची पकड़े गए। उनको रेस्टीकेट कर दिया गया। इससे पहले भी मिर्जापुर में बीएड के एक और बीबीए को दो छात्रों को रेस्टीकेट किया जा चुका है।

वहीं शुक्रवार को चंदौली में जीवनदीप महाविद्यालय बड़ा लालपुर में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी में एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई थी। इधर, शुक्रवार को ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा के दौरान महाविद्यालयों में तीन नकलची पकड़े गए थे। इसमें दो छात्र और एक छात्रा शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता की छूटी हुई मिड टर्म परीक्षा चार को

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता विषय के माइनर एवं मेजर के समस्त छात्र-छात्राओं की छूटी हुई मिड टर्म की परीक्षाएं चार अप्रैल को होंगी। परीक्षाओं का आयोजन सोमवार को 11 बजे से होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि सभी छात्र छात्राएं समय से पत्रकारिता जनसंपर्क विभाग में उपस्थित हों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें