थाना हलिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडौही मोड़ पर अज्ञात पिकअप की टक्कर से मैजिक चालक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि खलासी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के बडौही मोड़ के पास पिकअप व मैजिक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक चालक हरिशंकर (28) निवासी हथेड़ा की मौत हो गई। खलासी रविशंकर कोल (20) निवासी कटाई घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
थाना हलिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडौही मोड़ पर अज्ञात पिकअप वाहन जो गुर्गी की तरफ से हलिया की ओर जा रहा था। मैजिक वाहन संख्या हलिया की तरफ से गुर्गी की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की साइड से टक्कर हो गई। जिससे मैजिक वाहन के चालक हरिशंकर कोल (28) निवासी ग्राम हथेड़ा थाना हलिया के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई।
मैजिक वाहन में बैठे खलासी रवि शंकर कोल (20) पुत्र हरी कोल निवासी ग्राम कटाई थाना हलिया घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना हलिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल रवि शंकर कोल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हलिया पुलिस द्वारा अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से मैजिक चालक की मौत हो गई। खलासी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।