फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म़फियाओं की इतनी हिम्मत नहीं कि वे किसी को परेशान करने का काम करें: डा. नीलकंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन मंगलवार को शिवशंकरी धाम स्थित रामसुरेश सिंह महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि पर्यटन व धर्मार्थ राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त अनाज योजना, उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। 2014 के पहले सिर्फ घोटाले की चर्चा होती थी। लेकिन जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से घोटाले को उन्होने रोकने का काम किया। 2017 से पहले प्रदेश में सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी होती थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के राज में माफिया भयभीत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माफियाओं की इतनी हिम्मत नहीं कि वे किसी को परेशान करें। 500 साल पहले कोई आक्रांता आता है और राममंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवा देता है। राममंदिर का निर्माण हमारे लिए गौरव की बात है। अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर के कलंक को मिटाया गया।
विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कहा कि काशी, विंध्याचल, अयोध्या एक नए रुप में निखर कर सामने आ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहर अयोध्या में राममंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर का निर्माण एक बडी़ उपलब्धि है। कहा कि धान खरीद में होने वाली धांधली को रोका गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह तथा संचालन महामंत्री नागेश्वर तिवारी ने किया। कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और प्रबंधक रामसुरेश सिंह महाविद्यालय, चन्द्र प्रकाश सिंह ब्लॉक प्रमुख नरायनपुर ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, रविन्द्र नारायण सिंह, प्रभाल सिंह, अब्दुल कलाम अंसारी, गजेन्द्र प्रताप सिंह, हरिदास सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चिन्ता मणि मौर्य, दिनेश सिंह, आलोक सिंह व मोती सिंह पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें